मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे से पहले डीएम-एसपी ने GIC मैदान का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे से पहले डीएम-एसपी ने GIC मैदान का किया निरीक्षण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अन्य राजपत्रित अधिकारियों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, मंच व्यवस्था तथा हेलिपैड से कार्यक्रम स्थल तक के रूट का बारीकी से निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार एवं समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं। उन्होंने प्रत्येक अधिकारी को अपने दायित्वों का पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित रहे।

ये भी पढ़ें मुख्यमंत्री के प्रतापगढ़ दौरे से पहले एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया सघन निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें