डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दिलशाद गार्डन 219 में भव्य कार्यक्रम

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दिलशाद गार्डन 219 में भव्य कार्यक्रम

तुलसी पौधों वितरण के साथ वृक्षारोपण एवं एक्यूप्रेशर टेक्नोलॉजी टाइल्स ट्रैक का शुभारम्भ

संवाददाता:- अनिरुद्ध मिश्रा: उत्तर पूर्वी दिल्ली :-भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर देश भर में जगह जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए जो की एक भारतीय बैरिस्टर, शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, राज्य और राष्ट्रीय सरकारों में मंत्री के पद पर आसीन हुए साथी ही में भारत के महान क्रांतिकारी थे।

इन्हीं के उपलक्ष मे आज दिलशाद गार्डन वार्ड 219 मे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदानों को याद करते हुए जनता फ्लेट 2142 जीटीबी एंक्लेव नर्सरी पार्क मे पुष्पांजलि कार्यक्रम के साथ वृक्षारोपण,पौधा वितरण एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का एक भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिलाध्यक्ष नवीन शाहदरा मास्टर विनोद के साथ जिला महामंत्री वर्मा, विधायक प्रत्याशी बहन रिंकू दीदी,निगम पार्षद वीर सिंह पवार,मंडल अध्यक्ष गीता सिंह,पार्षद शिमला देवी,यमुनापार काउंसिल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी एस वर्मा,पूर्व पार्षद दीप्ती जोशी,सुनील झा,कार्यक्रम संजोयक पंकज चौहान,विकास हांडा,रवि शर्मा, विनोद पवार,के साथ दिलशाद गार्डन वार्ड के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओ द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया।

आप तस्वीरों के माध्यम से देख सकते हैं कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नवीन शाहदरा जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद के साथ निगम पार्षद वीर सिंह पवार एवं अन्य सभी लोग श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।वही कार्यक्रम के दौरान संगोष्ठी के बाद तुलसी वितरण कर इसकी विशेषताओं के बारे में बताते हुए कहा कि तुलसी एक औषधीय पौधा है, तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है लोग इसे अपने घर के आंगन यह दरवाजे या बाग में लगाते हैं। भारतीय संस्कृति के चिर पुरातन ग में भी इसके गुणों एवं उपयोगिता का वर्णन किया गया है। इसके अतिरिक्त एलोपैथिक, होम्योपैथी एवं यूनानी पद्धतियों में भी इसका प्रयोग सदियों से किया जाता है। इसके साथ ही वृक्षारोपण के साथ-साथ नर्सरी पार्क मे लोगो की सुविधाओं को ध्यान मे रखते हुए ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने लिए एक्यूप्रेशर टेक्नोलोजी टाइल्स वाले ट्रैक का फीता काटकर जनता को समर्पित किया गया।

ये भी पढ़ें सड़क दुर्घटना: महिला की मौत, परिवार में शोक की लहर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें