केमिकल कंपनी की वजह से 30 कर्मचारियों के कान खराब, कर्मचारियों ने ओंकार केमिकल कंपनी पर लगाया आरोप।

केमिकल कंपनी की वजह से 30 कर्मचारियों के कान खराब, कर्मचारियों ने ओंकार केमिकल कंपनी पर लगाया आरोप। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन

उज्जैन। के नागझीरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित, ओंकार केमिकल कंपनी के 30 कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि केमिकल फैक्ट्री में काम करने के दौरान उनकी सुनने की क्षमता 90% तक काम हो चुकी है। लगभग 30 से अधिक कर्मचारी बहरेपन के शिकार हो चुके हैं जिनकी महज उम्र 20 से 30 वर्ष है। कर्मचारियों ने अपनी शिकायत कम से लेकर कलेक्टर रोशन सिंह तक से की है। यह सभी कर्मचारी बिना हियरिंग मशीन के सुन भी नहीं सकते हैं। वही कंपनी का दावा है कि वर्षों से कई कर्मचारी यहां काम कर रहे हैं उन्हें तो कुछ नहीं हुआ। ओंकार केमिकल कंपनी के मैनेजर श्री एम मोहन ने बताया कि जिन कर्मचारियों को इस प्रकार की दिक्कत थी उन्हें हमने इलाज के लिए बुलाया था परंतु कोई आगे नहीं आया। करीब सैकड़ो कर्मचारी अब भी काम कर रहे हैं। 11 वर्षों से कंपनी चल रही है। अब तक किसी को कुछ नहीं हुआ। यहां काम करने वाले लखन चौहान ने बताया की कंपनी मैं 70% रॉ मैटेरियल डोमेस्टिक होता ही 30% चायना से एक्सपोर्ट किया जाता है। कंपनी में हार्ट के लिए दी कीटोन बनाया जाता है, और खून को पतला करने सहित अन्य दवा बनाने के लिए केमिकल तैयार होता है। इस विषय को लेकर श्री कलेक्टर रोशन सिंह जी से बात की गई तो उन्होंने बताया की कंपनी के खिलाफ एक शिकायती आवेदन आया है। जिसे गंभीरता से जांच में लिया गया है। प्रतिवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें