कासगंज रोड पर नशे में धुत बाइक सवार ने मारी टक्कर, दो महिलाएं घायल
संवाददाता विष्णु रावत एटा-कासगंज रोड स्थित आईटीआई के पास एक नशे में धुत बाइक सवार युवक ने दूसरी दिशा से आ रही बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाला युवक नशे की हालत में था और तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था।
ये भी पढ़ें तमाम पत्रकार साथी ने गौशाला भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जोरदार धरना प्रदर्शन












