फर्जी बैनामा कांड में पिता-पुत्र गिरफ्तार, नकली दस्तावेजों से जमीन हड़पने का आरोप
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दत्तपुर-कुंजपुर रोड से आरोपी सूरजपाल और उसके पुत्र योगेंद्र को दबोच लिया। दोनों आरोपी सकीट थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों पर फर्जी कागजात तैयार कर जमीन का बैनामा कराने का आरोप है। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 201/2026 के तहत मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई उपनिरीक्षक पारस त्यागी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस फर्जीवाड़े में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है।
ये भी पढ़ेंकरतला सहकारी समिति में खाद वितरण पर हंगामा, किसानों ने डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग












