नोएडा शिल्प हाट में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का भव्य समापन,ऐतिहासिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत एवं विकास यात्रा,मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी

नोएडा शिल्प हाट में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का भव्य समापन,ऐतिहासिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत एवं विकास यात्रा,मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता (आर्थिक मामले) माननीय गोपाल कृष्ण अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ समापन समारोह स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समापन दिवस को बनाया यादगार कार्यक्रम को सफल बनाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित,उत्तर प्रदेश की कला, संस्कृति, शिल्प एवं विकास यात्रा का भव्य उत्सव रहा यूपी दिवस 2026 गौतमबुद्धनगर 26 जनवरी, 2026 प्रदेश की ऐतिहासिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत एवं विकास यात्रा को जनसामान्य तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से 24 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का भव्य आयोजन शिल्प हाट सेक्टर 33ए नोएडा में किया गया, जिसका आज विधिवत एवं गरिमामय समापन हुआ। समापन समारोह भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता (आर्थिक मामले) माननीय गोपाल कृष्ण अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों में उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक मूल्यों एवं एकता की सजीव झलक देखने को मिली, जिसे दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ भरपूर सराहा।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस प्रदेश की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक विरासत एवं विकास की नई दिशा को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश, कानून-व्यवस्था एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा ऐसे आयोजनों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में उल्लेखनीय सफलता मिलती है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस जैसे आयोजनों से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को एक ही मंच पर प्रस्तुत करने का प्रभावी अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में आमजन की सहभागिता अत्यंत उत्साहजनक रही तथा विभागीय स्टॉलों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया।उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त विभागों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।समापन अवसर पर आयोजन को सफल बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही “विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत” सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास विषय पर आधारित विगत 9 वर्षों की उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन किया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल का अवलोकन करते हुए उन्होंने स्वयं खून की जांच कराकर आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान शिल्प हाट में लगभग 120 विभागीय स्टॉल लगाए गए, जिनमें एक जनपद एक उत्पाद (ODOP), स्टार्टअप, मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, दिव्यांगजन कल्याण, ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामोद्योग सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। बड़ी संख्या में पहुंचे आगंतुकों ने स्टॉलों का भ्रमण कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शिल्प कला, लोकसंस्कृति एवं विकास यात्रा को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया। अंत में उनके द्वारा विधिवत रूप से उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, ओएसडी नोएडा अरविंद कुमार, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) आलोक रंजन, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, बालिका इंटर कॉलेज होशियारपुर सेक्टर–51 नोएडा की प्रधानाचार्या दीपा भाटी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण कवरेज सायरा सूर्यवंशी उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें