हिंदू राष्ट्र निर्माण हेतु भव्य यज्ञ का आयोजन

हिंदू राष्ट्र निर्माण हेतु भव्य यज्ञ का आयोजन

रिपोर्ट: महेश शुक्ला. प्रयागराज। तपो मूर्ति अतुल स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज के नेतृत्व में मंसूराबाद, प्रयागराज में हिंदू राष्ट्र निर्माण की कामना के साथ एक विराट यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत 14 नवंबर को मंसूराबाद से श्रृंगवेरपुर तक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों वाहनों का काफिला और अपार जनसमूह शामिल हुआ।

ब्रह्मचारी जी महाराज का संकल्प है कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए, इसी उद्देश्य से यह दिव्य यज्ञ आयोजित किया गया है।

आयोजन की व्यवस्था एवं संचालन

  • संरक्षक: सच्चिदानंद मिश्रा
  • व्यवस्थापक: पंडित अनिल मिश्रा, पंडित आदित्य द्विवेदी, पंडित प्रीतम मिश्रा
  • यज्ञ आचार्य: पंडित नितिन शास्त्री, पंडित भोलू शास्त्री, अचार्य सुशील नंदन मिश्रा

आशीर्वाद म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने ढोल, नगाड़ों और अन्य वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कल्याण सेवा आश्रम के प्रमुख संतों ने शास्त्रोक्त मंत्रोच्चारण के साथ यात्रा का नेतृत्व किया।

यज्ञ और हवन का आध्यात्मिक महत्व

हिंदू धर्म में यज्ञ को पवित्रता, परंपरा और आत्मशुद्धि का प्रतीक माना गया है। इसी पावन अवसर पर स्थानीय युवा उत्कर्ष मिश्रा ने भी महत्वपूर्ण सेवा दी। उनके ढाबे पर यज्ञ स्थल के कार्यकर्ताओं और सेवकों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था कराई गई।

महाराज जी की अपील

तपो मूर्ति अतुल स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज ने मीडिया के माध्यम से कहा—

“हमारे हिंदू भाई भारी संख्या में इस यज्ञ में पधारें और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनकर अपने जीवन को सफल बनाएं। पत्रकार साथी भी यहां उपस्थित होकर इस आयोजन की भावना को दूर-दूर तक पहुंचाएं।”

ये भी पढ़ें


वन अधिकारी पर 50 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप: छह दिन से जब्त कैंटर नहीं छोड़ा, डीएम से गुहार।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें