अलीगंज में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

अलीगंज में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई 

कई क्लीनिक और मेडिकल स्टोर सील

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान.एटा जिले के अलीगंज कस्बे में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध मेडिकल संस्थानों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकमन और सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा के नेतृत्व में टीम ने सराय अड्डा स्थित एक अवैध अस्पताल पर छापा मारा।

यह अस्पताल सुनसान गली में संचालित हो रहा था, जहां गर्भवती महिलाओं के आपरेशन भी किए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान दो महिलाएं वहां पिछले एक सप्ताह से भर्ती मिलीं, जिनका आपरेशन किया गया था। टीम ने तत्काल इन महिलाओं को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट कराया।

टीम ने अलीगंज के अमरोली गांव में भी छापेमारी कर दो अवैध क्लीनिक और एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालक मौके से फरार हो गए।

सराय अड्डा स्थित अशोका अस्पताल, डॉ. एस.के. सरकार बंगाली चिकित्सक का क्लीनिक, अनुज मेडिकल और निर्दोष क्लीनिक को सरकारी ताला लगाकर सील कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया कि बिना पंजीकरण और मानकों के संचालन करने वाले अस्पतालों और क्लीनिकों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें थाना कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी सफलता

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए