एटा में तेज रफ्तार का कहर: ई-रिक्शा–लोडर की भीषण टक्कर, दो मासूमों की मौत,

एटा में तेज रफ्तार का कहर: ई-रिक्शा–लोडर की भीषण टक्कर, दो मासूमों की मौत,

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा जनपद से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कोतवाली नगर क्षेत्र के गौशाला के समीप तेज रफ्तार लोडर (टाटा ACE) ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय ई-रिक्शा में करीब 10 बच्चे सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया और बच्चे सड़क पर जा गिरे।
घटना में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो बच्चों को गंभीर हालत में उपचाराधीन रखा गया है। अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे के बाद घटनास्थल पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दो मासूम बच्चों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने लोडर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal