(GDA) विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के सुव्यवस्थित शहरी प्रबंधन की दिशा में ऐतिहासिक पहल, उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल,नगर आयुक्त महोदय,

(GDA) विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के सुव्यवस्थित शहरी प्रबंधन की दिशा में ऐतिहासिक पहल, उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल,नगर आयुक्त महोदय,

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक : 28.01.2026 गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा प्रमुख आवासीय योजनाओं, सड़क एवं सीवरेज परिसंपत्तियों का विधिवत हस्तांतरण

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा शहरी सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं नागरिक-केन्द्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरगामी कदम उठाते हुए प्राधिकरण की विभिन्न विकसित आवासीय योजनाओं, प्रमुख मार्गों एवं आधारभूत ढांचा परियोजनाओं का विधिवत हस्तांतरण संबंधित निकाय को निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत संपन्न कराया गया।इस क्रम में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा नगर की प्रमुख योजनाओं

स्वर्णजयंतीपुरम,
कर्पूरीपुरम (बी-ब्लॉक),
भाऊराव देवरस (केए- ब्लॉक एवं केबी- ब्लॉक) प्रताप विहार,
गोविन्दपुरम (सी.पी. ब्लॉक),

राजनगर एक्सटेंशन मुख्य बंधा रोड,
तथा पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मधुबन बापूधाम स्थित 56 एम.एल.डी. क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP)
का विधिवत हस्तांतरण किया गया। यह सम्पूर्ण हस्तांतरण गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय, नगर आयुक्त महोदय, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की समस्त टीम एवं नगर निगम की समस्त टीम की उपस्थिति में आपसी सहमति के साथ हस्ताक्षर कर विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। हैंडओवर की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं अभिलेखीय रूप से सुनिश्चित की गई। हैंडओवर के अंतर्गत संबंधित परिसंपत्तियों से जुड़े तकनीकी अभिलेख, ड्रॉइंग्स, संचालन एवं अनुरक्षण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए, जिससे भविष्य में इन क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं का संचालन, रख-रखाव एवं विकास कार्य निर्बाध रूप से किया जा सके।
इन सभी योजनाओं के बेहतर सुदृढ़ीकरण, अनुरक्षण एवं नागरिक सुविधाओं के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा कुल ₹66 करोड़ 32 लाख (छियासठ करोड़ बत्तीस लाख रुपये) की धनराशि नगर निगम को उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान किया गया है। इस क्रम में फरवरी माह में लगभग ₹33.16करोड़ की धनराशि नगर निगम को प्रदान की जायेगी, जबकि शेष लगभग ₹33,.16 करोड़ की धनराशि मार्च माह में नगर निगम को उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस वित्तीय सहयोग से संबंधित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, सड़क अनुरक्षण, सीवरेज एवं जल निकासी प्रबंधन, हरित विकास, यातायात व्यवस्था तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। विशेष रूप से 56 एम.एल.डी. एस.टी.पी. के प्रभावी संचालन से सीवरेज निस्तारण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा जल प्रदूषण नियंत्रण में सहायता मिलेगी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण का उद्देश्य केवल नई योजनाओं का विकास ही नहीं, बल्कि विकसित परिसंपत्तियों को सक्षम निकायों को सौंपते हुए स्थायी, उत्तरदायी एवं नागरिक-हितैषी शहरी प्रबंधन सुनिश्चित करना है। प्राधिकरण भविष्य में भी इसी प्रकार योजनाबद्ध एवं समन्वित प्रयासों के माध्यम से शहर के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें