पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में ASP पश्चिमी का परेड निरीक्षण, कराया शस्त्र प्रशिक्षण व टोलीवार ड्रिल

पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में ASP पश्चिमी का परेड निरीक्षण, कराया शस्त्र प्रशिक्षण व टोलीवार ड्रिल

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की अनुशासन, कार्यकुशलता और शस्त्र संचालन क्षमता का जायजा लिया।

परेड की सलामी ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, एकरूपता एवं अनुशासन का निरीक्षण किया तथा टोलीवार ड्रिल और शस्त्र ड्रिल का पुनर्भ्यास कराया।

इस दौरान पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति सतर्क, सजग एवं अनुशासित रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यकुशलता बढ़ाने और बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया गया।

प्रशिक्षण सत्र में शस्त्रों के सुरक्षित, प्रभावी एवं विधिसम्मत उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा नियमित अभ्यास के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें