अलीगंज रोड चौराहे पर पर्यटकों के साथ लूटपाट, महिला से अभद्रता

अलीगंज रोड चौराहे पर पर्यटकों के साथ लूटपाट, महिला से अभद्रता

जिला संवादाता काव्यांश रावत 

जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। अलीगंज रोड चौराहे पर बाहर से आए कुछ पर्यटक लूटपाट की घटना का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार पर्यटक ऑटो में बैठने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक कुछ अज्ञात लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि लुटेरों ने महिला के साथ बदतमीजी की और उसके साथ मौजूद पुरुष का मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने पीड़ितों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली और मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें मिरहची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टे की खाई–बाड़ी करते हुए एक गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal