स्मार्ट मीटर योजना को लेकर जनता की समस्याओं पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता – योगेंद्र सिंह एटा। जिले में स्मार्ट मीटर योजना के कार्यान्वयन से उत्पन्न हो रही जनसमस्याओं को लेकर आज भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी एटा लालता प्रसाद शाक्य को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें प्रमुख रूप से:
1. मीटर रीडिंग में त्रुटियाँ – उपभोक्ताओं को गलत बिल प्राप्त हो रहे हैं।
2. तकनीकी खामियाँ – मीटरों की खराबी से बिजली आपूर्ति एवं बिलिंग प्रभावित हो रही है।
3. शिकायत निवारण में देरी – समय पर समाधान न मिलने से जनता में असंतोष है।
ज्ञापन में मांग की गई कि—
गलत बिलिंग की जाँच कर प्रभावित उपभोक्ताओं को राहत दी जाए।
स्मार्ट मीटरों की तकनीकी जाँच कर दोष दूर किए जाएँ।
शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत एवं त्वरित बनाया जाए।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
सचिन गुप्ता (राष्ट्रीय महासचिव, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल), ठाकुर अनिल सोलंकी (जिला अध्यक्ष, एटा), एडवोकेट निशकांत शर्मा (राष्ट्रीय पार्षद), रोहित उर्फ रामू (प्रदेश सचिव), प्रशांत गुप्ता उर्फ गांधी (मंडल सचिव, अलीगढ़ मंडल), सोनू गुप्ता (मंडल उपाध्यक्ष, अलीगढ़ मंडल), अशरफ हुसैन (जिला अध्यक्ष, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), नितिन तिवारी उर्फ बंटी (जिला संगठन सचिव), शिवम गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल), एडवोकेट मोहम्मद इरफान अहमद (अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ) सहित पंकज गौतम, मोहम्मद रियाज अब्बास, अंकुश गुप्ता, इस्लाम खान, विनय कुमार, पवन कुमार, एडवोकेट ज्योति चौहान, रामनरेश यादव, रणवीर सिंह एडवोकेट, जितेंद्र राणा, अमित कुमार गुप्ता, सत्यवीर शाक्य, गोलू गुप्ता आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें Pratapgarh: कृष्ण कुमार ने दिखाई इंसानियत – घायल मॉनिटर लिजर्ड (विषखोपड़ा) को दिलाई नई जिंदगी












