22 मई को पट्टी पहुंचेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी, हीट वेव के चलते नगर भ्रमण स्थगित।

22 मई को पट्टी पहुंचेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी, हीट वेव के चलते नगर भ्रमण स्थगित।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का पट्टी आगमन 22 मई को दोपहर 12:00 बजे । तैयारियाँ अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं में व्यापक उत्साह । भीषड़ गर्मी और हीट वेव अलर्ट को देखते हुए नगर भ्रमण कार्यक्रम नहीं होगा। उड़ैयाडीह मोड़ पर ही स्वागत एवं आशीर्वचन ।

पट्टी, प्रतापगढ़।
पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज की 81 दिवसीय पावन गविष्ठी यात्रा के अंतर्गत 22 मई 2026 दिन शुक्रवार को पट्टी विधानसभा में आगमन प्रस्तावित है। पूज्यपाद के आगमन को लेकर समूचे क्षेत्र में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है तथा आयोजन की तैयारियाँ अब अंतिम रूप में पहुँच चुकी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान का दोपहर 12:00 बजे पट्टी नगर स्थित हनुमान मंदिर के समीप, उड़ैयाडीह मोड़ पर भव्य एवं श्रद्धामय स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात शंकराचार्य जी द्वारा श्रद्धालुओं को मंगलमय आशीर्वचन प्रदान किए जाएंगे। आयोजन समिति द्वारा पूर्व में पट्टी नगर में भव्य शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण की व्यापक तैयारियाँ की गई थीं, किंतु वर्तमान में भीषण गर्मी एवं हीट वेव अलर्ट को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए पूज्यपाद शंकराचार्य जी के निर्देशानुसार नगर भ्रमण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब समस्त स्वागत एवं आशीर्वचन कार्यक्रम उड़ैयाडीह मोड़ स्थित स्वागत स्थल पर ही संपन्न होगा। इसके उपरांत लगभग 12:30 बजे पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान का एकान्तेश्वर महादेव मंदिर, जलालपुर किठौली में स्वागत एवं आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके पश्चात वे रानीगंज विधानसभा हेतु प्रस्थान करेंगे। पूरे पट्टी क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में शंकराचार्य जी के आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन मंडल ने समस्त श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं सनातन समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शंकराचार्य जी के दर्शन एवं आशीर्वचन का पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें