लखनऊ में गौ सेवा आयोग अध्यक्ष से पत्रकार साथी ने की शिष्टाचार मुलाकात।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
लखनऊ।आपको बता दें कि लखनऊ स्थित इंद्राभवन कार्यालय में आज उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता से विश्व हिंदू महासंघ प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सूरज सोनी (प्रतापगढ़) ने शिष्टाचार भेंट की। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। हालांकि कि इस अवसर पर गौ सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्याम बिहारी गुप्ता ने प्रदेश में चल रही गौ कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से इसमें सक्रिय सहयोग की अपील की। इसके अलावा आपको बता दें कि वहीं पत्रकार सूरज सोनी ने जनजागरूकता के माध्यम से गौ सेवा को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही मुलाकात के दौरान सामाजिक सरोकारों, धार्मिक मूल्यों एवं जनहित के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा अंत में दोनों ने प्रदेश में गौ माता की सुरक्षा एवं सेवा को और प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
ये भी पढ़ें राजा भइया की लोकप्रियता से प्रभावित हो रहे हैं सपा और भाजपा के लोग











