कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

संवाददाता कंव्याश रावत एटा. थाना कोतवाली नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिनांक 14 मार्च 2025 को वादी श्री राजेश कुमार पुत्र मेघ सिंह निवासी ग्राम शीतलपुर, थाना कोतवाली नगर, एटा द्वारा थाने में सूचना दी गई कि दिनांक 27 फरवरी 2025 को सुबह करीब 9 बजे वह अपनी बेटियों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए नामजद व अज्ञात आरोपियों ने रास्ते में गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

स्थानीय पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार हेतु भिजवाया तथा इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में मुअसं–124/2025 धारा 191(2)/333/115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। बाद में घायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने पर धारा 109 बीएनएस हटाकर धारा 105 बीएनएस बढ़ाई गई।

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए इस गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त राजेश उर्फ राजू पुत्र किशनपाल निवासी शीतलपुर, थाना कोतवाली नगर, एटा उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

राजेश उर्फ राजू पुत्र किशनपाल, निवासी शीतलपुर, थाना कोतवाली नगर, एटा (उम्र 28 वर्ष)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. प्र0नि0 अमित कुमार तोमर, कोतवाली नगर एटा

2. उ0नि0 मोहित कुमार शर्मा, कोतवाली नगर एटा

3. का0 870 पवन कुमार, कोतवाली नगर एटा

4. का0 641 सत्यप्रकाश, कोतवाली नगर एटा

थाना कोतवाली नगर पुलिस की तत्परता और सतर्कता से आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी, जिससे न्याय की दिशा में एक अहम कदम बढ़ा है।

ये भी पढ़ें एटा में सड़क सुरक्षा अभियान तेज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें