केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का शुभारम्भ,एक पेड़ मां के नाम,,, अभियान,प्रकृति संरक्षण मानव जीवन का आधार : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का शुभारम्भ,एक पेड़ मां के नाम,,, अभियान,प्रकृति संरक्षण मानव जीवन का आधार : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

पौधारोपण करनापर्याप्त नहीं, उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी आवश्यक जिला धिकारी,जल संरक्षण, वृक्ष सरंक्षण और पर्यावरण को बढ़ावा दें: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ गाजियाबाद।दिनांक : 05 जून 2026 केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया गया। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार अभियान के समस्त कार्यक्रमों को “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” के मूल भाव के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। अभियान के प्रत्येक चरण में सादगी, अनुशासन, ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला प्रशासन एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में एमएमएच बालिका इंटर कॉलेज, गाजियाबाद में वृक्षारोपण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की सुंदरता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि सम्पूर्ण मानव जीवन के आधार स्तम्भ हैं। उन्होंने कहा कि आज हम जो स्वच्छ वायु में सांस ले रहे हैं, उसका प्रमुख स्रोत वृक्ष ही हैं। यदि पृथ्वी पर वृक्ष नहीं होंगे तो मानव जीवन सहित समस्त जीव-जगत का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा। जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों एवं नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। जब हम एक पौधे को बच्चे की तरह सहेजते हैं, तभी वह पूर्ण रूप से विकसित होकर भविष्य में हमें स्वच्छ वातावरण, छाया, फल, ऑक्सीजन तथा प्राकृतिक संतुलन प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मनुष्य के भीतर जीवन का संचार होता है, उसी प्रकार वृक्षों और पौधों में भी जीवन विद्यमान होता है। इसलिए हमें प्रकृति और प्रत्येक जीव के प्रति संवेदनशील एवं प्रेमपूर्ण व्यवहार अपनाना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानते हुए जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा लोगों से जल संरक्षण, प्लास्टिक के कम उपयोग और हरित वातावरण को बढ़ावा देने की अपील की। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं मीडिया के माध्यम से भी प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की अध्यापिकाओं एवं छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषयक कविताएं, भाषण की प्रस्तुतियां दी गईं, जिनके माध्यम से प्रकृति के महत्व और वृक्षों के संरक्षण का संदेश दिया गया। छात्राओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ, एसडीएम श्री अरुण दीक्षित सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं गाजियाबाद सांसद श्री अतुल गर्ग एवं विधायक मोदीनगर डॉ. मंजू शिवाच द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता से संबंधित वीडियो संदेश भी प्रसारित किए गए, जिनके माध्यम से नागरिकों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें