VIP ड्यूटी से लौट रहे लीडिंग फायरमैन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा: जनपद एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र अंतर्गत सुन्ना नहर के पास गुरुवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। मथुरा जनपद से VIP ड्यूटी कर वापस लौट रहे लीडिंग फायरमैन की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि लीडिंग फायरमैन की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पिलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की पहचान एवं तलाश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
मृतक की पहचान उदय प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो जनपद एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सैलार के निवासी बताए जा रहे हैं। वे वर्तमान में जलेसर फायर स्टेशन, एटा में लीडिंग फायरमैन के पद पर तैनात थे।
इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही फायर विभाग में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal