चाइनीज मांझा बेचने व खरीदने पर कानूनी प्रतिबंध, व्यापारियों से किया गया बहिष्कार का आग्रह

चाइनीज मांझा बेचने व खरीदने पर कानूनी प्रतिबंध, व्यापारियों से किया गया बहिष्कार का आग्रह

संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद। सोमवार को अपर जिला जज नीरज कुमार एवं सदर कोतवाल दर्शन सिंह के साथ नगर क्षेत्र के सूत्ररथी में पतंग व्यापारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापारियों से स्पष्ट रूप से कहा गया कि चाइनीज मांझा बेचना और खरीदना दोनों ही कानूनन अपराध है, जिससे जन-धन और पक्षियों को गंभीर नुकसान पहुंचता है।

अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे चाइनीज मांझा का पूर्ण रूप से बहिष्कार करें और केवल सुरक्षित एवं वैध मांझे का ही व्यापार करें। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा बेचते या उपयोग करते पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, फर्रुखाबाद नगर के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता शिवाशीष तिवारी, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, अध्यक्ष मनोज मिश्रा, हिन्दू महासभा के विमलेश पांडेय, विशाल, रोहन मिश्रा, आर्यन वर्मा तथा रेड क्रॉस सोसायटी के जिला अध्यक्ष शीश मल्होत्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में एनसीसी एवं स्काउट-गाइड (NAKP) के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और चाइनीज मांझा के दुष्प्रभावों पर जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नगर को सुरक्षित बनाने के लिए चाइनीज मांझा के पूर्ण निषेध का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें महाराणा प्रताप की वर्णिता संस्था ने मनाई पुण्यतिथि

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए