मां नारसिंही धाम पर सामूहिक दुर्दुरिया कार्यक्रम का आयोजन

मां नारसिंही धाम पर सामूहिक दुर्दुरिया कार्यक्रम का आयोजन , प्रधान प्रतिनिधि पिंटू दुबे के आयोजन में सामाजिक समरसता सद्भाव का मिला संदेश 

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय 

कुंडा:- विकास क्षेत्र बिहार के गलगली स्थित माँ नरसिंह देवी धाम में सर्वसमाज के सहयोग से आयोजित सामूहिक दुरदूरिया कार्यक्रम आस्था,परंपरा और सामाजिक एकता का भव्य उदाहरण बनकर उभरा। इस धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने अभूतपूर्व सहभागिता निभाते हुए सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश दिया।कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार द्विवेदी रहे, जबकि आयोजन को सफल बनाने में प्रधान प्रतिनिधि पिंटू दुबे, बंशीलाल यादव, राजा सरोज, मुन्ना कोटेदार, राजीव मिश्र, संजय तिवारी सहित सैकड़ों लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग किया। सभी के संयुक्त प्रयास से पूरा आयोजन अनुशासन, श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर बारह दर्जन से अधिक मातृ शक्तियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई, जिससे महिलाओं में भारी उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। दुरदूरिया कार्यक्रम के दौरान देवी धाम का परिसर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहा। महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को और भी गरिमामयी बना दिया।आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजन समाज को जोड़ने, परंपराओं को जीवंत रखने और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम की सफलता ने यह साबित कर दिया कि जब सर्वसमाज एकजुट होता है, तो हर आयोजन ऐतिहासिक बन जाता है।

ये भी पढ़ें विकासखंड बाबागंज के ग्राम पंचायत रामनगर में कम्बल वितरण, एवं सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया