प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को मिली राहत, प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने सौंपे 4-4 लाख रुपये के प्रमाण पत्र।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
दयाशंकर सिंह ने जनपद प्रतापगढ़ में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार का परिचय दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आंधी, भारी बारिश और आकाशीय बिजली जैसी घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राज्य आपदा मोचन निधि के तहत 4-4 लाख रुपये की राहत सहायता प्रदान की गई।
प्रभारी मंत्री ने तहसील कुंडा के ग्राम सराय स्वामी पहुंचकर प्राकृतिक आपदा में मृतक शिवभूषण के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें 4 लाख रुपये की सहायता राशि का प्रमाण पत्र सौंपा। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार दुख की इस घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। इसके बाद मंत्री ग्राम नारंगपुर पहुंचे, जहां प्राकृतिक आपदा में मृतका शांति देवी के परिजनों को भी 4 लाख रुपये की राहत सहायता का प्रमाण पत्र सौंपा गया। उन्होंने कहा कि सरकार हर प्रभावित परिवार तक त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। तहसील सदर के ग्राम छतरपुर में भी प्रभारी मंत्री ने प्राकृतिक आपदा में मृतक लाल बहादुर के परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और 4 लाख रुपये की राहत सहायता का प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह सुनिश्चित किया गया है कि आपदा पीड़ित परिवारों को समयबद्ध राहत मिल सके, ताकि संकट की घड़ी में उन्हें आर्थिक संबल प्राप्त हो। राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत स्वीकृत सहायता राशि सीधे प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद












