मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

दो पक्षों में जमकर मारपीट कई लोग घायल

कानपुर। शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गूबा गार्डन इलाके में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गूबा गार्डन में किसी छोटी सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक पक्ष की सावित्री देवी ने आरोप लगाया है कि अशोक दिवाकर, प्रिंस सोनकर और कुलदीप सिंह दिवाकर सहित कई लोग उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस घटना में उनके परिवार के कई लोग घायल हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष के अशोक कुमार दिवाकर का कहना है कि अरविंद गौतम और अखिलेश गौतम ने उनके परिवार पर हमला किया। इस हमले में उनके बेटे कुलदीप और पत्नी कान्ती देवी को चोटें आई हैं।
मामले को लेकर कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हो गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें