अधिक से अधिक वादों का किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / नोडल अधिकारी श्री गौरव शर्मा,

अधिक से अधिक वादों का किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / नोडल अधिकारी श्री गौरव शर्मा,

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

दिनांक 14 मार्च 2026जनपद वासियों से अपील राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ लेने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे: सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद, श्री संजय सिंह II गाजियाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के तत्वाधान में श्रीमान जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के निर्देशन में जनपद न्यायालय गाजियाबाद के सभागार में बैठक आहूत की गई, जिसमें जनपद गाजियाबाद के न्यायिक अधिकारियों के रूप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / नोडल अधिकारी श्री गौरव शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद, श्री संजय सिंह I तथा प्रशासनिक अधिकारियों के रूप मे अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद, जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद, उप श्रमायुक्त गाजियाबाद, लीड बैंक मैनेजर केनरा बैंक गाजियाबाद, तहसीलदार मोदीनगर लोनी एवं, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / नोडल अधिकारी श्री गौरव शर्मा द्वारा बैठक में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों को दिनांक 14-03-2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु दिशानिर्देश जारी किये गये तथा उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित सभी वादों के विवरण का अवलोकन किया। जिला प्रशासन द्वारा अभी तक सभी प्रकार के लगभग 1,75,508 वादों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित करते हुये निस्तारण की संम्भावना व्यक्त की गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी द्वारा बैठक में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। दिनांक 14-03-2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद को निर्देशित किया गया कि वह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया इत्यादि साधनों से दिनांक 14-03-2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में अधिक से अधिक लोगो तक जानकारी पहुंचाना सुनिश्चित करें जिससे कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया