श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा समस्त थानों पर ‘वादी संवाद दिवस’ आयोजित किया गया।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर


श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गाजियाबाद में वादी संवाद नीति लागू की गई है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक बुधवार को सभी थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित किया जाता है।जिसके क्रम में आज दिनांक 25.02.2026 दिन बुधवार को कमिश्नरेट गाजिया बाद के समस्त थानों पर पूर्व की तरह वादी संवाद दिवस आयोजित किया गया। वादी संवाद दिवस का उद्देश्य वादियों और पुलिस के बीच सार्थक संवाद स्थापित कर पारदर्शिता, विश्वास एवं शीघ्र न्याय की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करना है। जिसके क्रम में विवेचनाधीन अभियोगों (एफ) आई0आर0 एन0सी0आर0) तथा गुमशुदगी से सम्बन्धित वादी को थाने पर आमंत्रित कर सम्बन्धित विवेचकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए विवेचना की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति से अवगत कराते हुए वादियों के सभी प्रश्नों का उचित, तथ्यात्मक एवं संतोषजनक उत्तर देते हुए संतुष्ट किया गया। आज दिनांक 25.02.2026 को आयोजित किये गए वादी संवाद दिवस का जोन वार विवरण निम्न प्रकार है- क्र.सं.
1. नगर जोन में (102)
2. जोन ट्रांस हिण्डन में (92) में
3.ग्रामीण जोन में (75)
कुल कमिश्नरेट गाजियाबाद में संवाद हेतु थानों पर उपस्थित आये वादियों की संख्या (269) श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ के निर्देशन में वादी संवाद दिवस गाजियाबाद पुलिस की एक जन सरोकार आधारित पहल है इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक वादी को अपने प्रकरण की सही जानकारी समय पर मिले एवं उन्हें न्याय की प्रक्रिया पर विश्वास और संतोष प्राप्त हो। यह नई पहल पुलिस व जनता के बीच आपसी सहयोग एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करेगी।
कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा जनकेन्द्रित पुलिसिंग के दृष्टिगत भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचार जारी रहेंगे।












