सुशासन दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला सम्मान

सुशासन दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला सम्मान

जिला क्राइम रिपोर्टर: सागर गोयल
पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 25 दिसम्बर।
सुशासन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, निगम एवं राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना की गई। सम्मानित किए जाने वालों में निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा, एआईपीआरओ दीपक कुमार पाराशर, मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजपाल एवं डॉ. अरुण शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर ज्योति, उपनिदेशक पशुपालन विभाग संजय आंतिल शामिल रहे। इसके अलावा शिक्षा विभाग से खण्डरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश, एफएलएन कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष, एसपीआईओ सदस्य शिक्षा विभाग मोक्षी जैन को भी सम्मानित किया गया। उपायुक्त कार्यालय से सहायक पवन कुमार, क्लर्क दीपक शर्मा, सहायक हितेश व अनिल कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर जितेन्द्र गाबा, प्रवीन कुमार, राकेश कुमार, निगम के कार्यकारी अभियंता रूपेश, क्रिड से सोमपाल, ग्राम सचिव इसराना जगबीर सिंह, कानूनगो इंतजार, पटवारी रवि वर्मा व सुनील मलिक तथा जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से उप-अधीक्षक विनोद कुमार को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि सुशासन दिवस का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। ऐसे सम्मान कर्मचारियों में और अधिक निष्ठा व उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें