₹250 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बरगदवा चौराहे से जेल रोड पर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन
संवाददाता पवन सूर्यवंशी गोरखपुर




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में लगभग ₹250 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बरगदवा चौराहे से जेल रोड पर नकहा जंगल–मानीराम स्टेशनों के मध्य स्थित 4-लेन रेल उपरिगामी सेतु एवं बरगदवा–कौवाबाग जेल बाईपास के 4-लेन मार्ग पर स्थित खजांची चौराहे के फ्लाईओवर का लोकार्पण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में विकास अब किसी एक जनपद या एक परिवार की विरासत बनकर सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समग्र प्रदेश को उस विकास के साथ जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इन परियोजनाओं के लोकार्पण से गोरखपुर–महराजगंज और आसपास की लगभग 15 लाख आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
साथ ही, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।












