जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की रोशनी एगरोल कॉर्नर जगत फार्म ग्रेटर नोएडा पर कार्रवाई,खाद्य पंजीकरण निरस्त करते हुए व्यवसाय संचालन पर लगाई रोक

जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की रोशनी एगरोल कॉर्नर जगत फार्म ग्रेटर नोएडा पर कार्रवाई,खाद्य पंजीकरण निरस्त करते हुए व्यवसाय संचालन पर लगाई रोक

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 08 अप्रैल, 2026सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय गौतम बुद्ध नगर सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 07.04.2026 को जगत फार्म, ग्रेटर नोएडा स्थित रोशनी एगरोल कॉर्नर के खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों के बीमार होने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ.पी. सिंह एवं एस.के. पांडेय की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एगरोल एवं चिकन रोल के एक-एक नमूने लेकर जांच हेतु विशेष वाहक के माध्यम से प्रयोगशाला भेजे गए। इस टीम द्वारा प्रतिष्ठान में पाई गई साफ सफाई आदि कमियों एवं घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत जन स्वास्थ्य के हित में उपरोक्त प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीकरण अग्रिम आदेशों तक निलंबित किए जाने की अनुशंसा के क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा खाद्य पंजीकरण निरस्त करते हुए व्यवसाय संचालन पर रोक लगा दी गई।गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें