04360/04359 योग नगरी ऋषिकेश–एर्नाकुलम जंक्शन–योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन का संचालन यह गाड़ी कोटा मंडल के कोटा स्टेशन से होकर गुजरेगी मंदसौर

04360/04359 योग नगरी ऋषिकेश–एर्नाकुलम जंक्शन–योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन का संचालन यह गाड़ी कोटा मंडल के कोटा स्टेशन से होकर गुजरेगी मंदसौर

संवाददाता पवन सूर्यवंशी राजस्थान NCR कोटा

सेमिनार प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री प्रवीण खोराना के मार्गदर्शन में। राजस्थान के कोटा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा योग नगरी ऋषिकेश–एर्नाकुलम जंक्शन–योग नगरी ऋषिकेश के मध्य एक-एक फेरा विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।जो कोटा मंडल के कोटा स्टेशन से होकर गुजरेगी। योग नगरी ऋषिकेश से एर्नाकुलम जंक्शन जाने वाली विशेष ट्रेन दिनांक 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को योग नगरी ऋषिकेश से 07.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा दुसरे दिन कोटा स्टेशन पर 00.30 बजे पहुंचेगी एवं 00.40 बजे प्रस्थान कर आगे के लिए रवाना होकर तीसरे दिन 23.30 बजे एर्नाकुलम जंक्शन पहुंचेगी इसी प्रकार एर्नाकुलम जंक्शन से योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली विशेष ट्रेन दिनांक 03 फरवरी 2026 (मंगलवार) को एर्नाकुलम जंक्शन से 23.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन कोटा स्टेशन पर 00.01 बजे पहुंचेगी एवं 00.10 बजे प्रस्थान कर आगे के लिए रवाना होकर 16.15 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी इस विशेष गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी,07 शयनयान श्रेणी तथा 04 सामान्य श्रेणी डिब्बों सहित कुल 18 कोच होंगे यह गाड़ी मार्ग में योग नगरी ऋषिकेश हरिद्वार जंक्शन, मेरठ सिटी जंक्शन,हजरत निजामुद्दीन जंक्शन मथुरा जंक्शन कोटा नागदा जंक्शन रतलाम जंक्शन,बडौदरा जंक्शन सूरत,वसई रोड़ पनवेल रोहा चिपलून, रत्नागिरी,कणकवली, कुडाल थिविम मडगांव जंक्शन कारवार कुमटा भटकल उडुपी मंगलूरू जंक्शन कासरगोड कन्नूर कोझीकोड, त्रिशूर,अलुवा एवं एर्नाकुलम जंक्शन स्टेशनों पर ठहरेगी यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।रेल संरक्षा को लेकर कोटा मंडल में मंथन लोड रोल-डाउन की रोकथाम और सिग्नल पार करने से बचाव पर संरक्षा सेमिनार आयोजित कोटा पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में रेल संरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा एक दिवसीय संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया यह सेमिनार प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री प्रवीण खोराना के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में उप मुख्य संरक्षा अधिकारी मुख्यालय जबलपुर श्री प्रज्ञेश निम्बालकर ने संरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने स्थिर खड़े लोड के अनियंत्रित खिसकने (रोल-डाउन) की घटनाओं से बचाव तथा सिग्नल पार करने से संबंधित संरक्षा चूक की रोकथाम हेतु अपनाई जाने वाली सावधानियों और कार्य- प्रणालियों पर प्रकाश डाला इस संरक्षा सेमिनार में कोटा मंडल के विभिन्न परिचालन एवं अनुरक्षण क्षेत्रों से जुड़े 180 से अधिक रेल कर्मियों ने भाग लिया इनमें चालक लॉबी निरीक्षक यातायात निरीक्षक, रेल चालक एवं सहायक चालक,ट्रेन प्रबंधक, प्वाइंट्समैन टावर वैगन चालक तथा ट्रैक मशीन ऑपरेटर शामिल रहे। इसके साथ ही सेमिनार में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गोरधन मीना,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री विनोद कुमार मीना वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता(कर्षण परिचालन) श्री किर्तेश मीना, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) श्री नीरज कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे सेमिनार के दौरान फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों ने अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए तथा कार्य-स्थल पर संरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए इन सुझावों को भविष्य में संरक्षा प्रक्रियाओं में सम्मिलित कर कार्यान्वयन पर विचार किया जायेगा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें