पचपेड़वा चांद कमेटी का ऐलान: 28 मई को मनाई जाएगी बकराईद

पचपेड़वा चांद कमेटी का ऐलान: 28 मई को मनाई जाएगी बकराईद

संवाददाता अब्दुल मजीद

बलरामपुर। कस्बा पचपेड़वा की सुन्नी रजवी चांद कमेटी के मुफ्ती हफ़ीजुल्लाह ने बकराईद (ईद-उल-अजहा) के त्योहार की तारीख का ऐलान करते हुए बताया कि यह पर्व 28 मई 2026 दिन बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही निर्धारित समय पर ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा करें और एक-दूसरे को मुबारकबाद पेश करें।
मुफ्ती हफ़ीजुल्लाह ने कहा कि बकराईद कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का संदेश देने वाला त्योहार है। इसलिए सभी लोग शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
कस्बे में त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें