प्रतापगढ़: बाइक दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

प्रतापगढ़: बाइक दुर्घटना में युवक आकाश पाण्डेय की दर्दनाक मौत

प्रतापगढ़: रविवार को बाइक दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

प्रतापगढ़ जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रविवार शाम लगभग 7:30 बजे प्रतापगढ़ की ओर से आ रहे युवक आकाश पाण्डेय पुत्र छोटे पाण्डेय, निवासी नौबस्ता गांव थाना क्षेत्र जेठवारा, अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

सूचना के अनुसार, सुखपालनगर के पास आकाश पाण्डेय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दौरान युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रतापगढ़: रविवार को बाइक दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
मृतक (आकाश पाण्डेय ) की फाइल फोटो

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारी फिलहाल यह स्पष्ट कर रहे हैं कि यह एक सड़क हादसा है, लेकिन असलियत सामने आने तक सभी पहलुओं पर जांच जारी रहेगी।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। क्षेत्रवासियों ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

सोर्स: ऋषभ

???? अधिक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए “दैनिक चक्र” के साथ।

ये भी पढ़ें बेकाबू ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की हालत गंभीर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें