टीजीटी परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ रानीगंज ने किया केंद्रों का निरीक्षण।

टीजीटी परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ रानीगंज ने किया केंद्रों का निरीक्षण।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ में गुरुवार को आयोजित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विनय प्रभाकर साहनी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की तैयारियों की समीक्षा की गई। सीओ रानीगंज ने पुलिस कर्मियों को सतर्कता और सजगता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी अफवाह या अवांछनीय गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रतापगढ़ पुलिस का कहना है कि टीजीटी परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें