Pratapgarh: नाले में नहाने गया 18 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी

नाले में नहाने गया 18 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी

संवाददाता — सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़ लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज कैथौला स्थित झालिया गांव के पास बुधवार शाम करीब 3:30 बजे नाले में नहाने गए 18 वर्षीय युवक सत्यम सरोज के डूबने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि सत्यम रिश्तेदारी में डीजे बजाने आया था और अपने दोस्त नीरज के साथ बरसाती नाले में नहाने गया था।
नहाते समय दोनों युवक गहरे पानी में डूबने लगे। नीरज किसी तरह बाहर निकल आया और घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस एवं फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सत्यम की तलाश शुरू कर दी।
मौके पर लालगंज कोतवाल आलोक कुमार एवं रानीगंज कैथौला चौकी इंचार्ज सहित पुलिस बल मौजूद रहा। युवक के डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें रायबरेली में राहुल गांधी का दौरा: विकास योजनाओं का लोकार्पण, दिशा बैठक से पहले सपा विधायकों ने खोला मोर्चा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें