प्रतापगढ़: DM अभिषेक पाण्डेय ने मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

डीएम अभिषेक पाण्डेय ने मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

जिला संवाददाता अमित शुक्ला प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर खामियां सामने आने पर डीएम ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और जल्द सुधार के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम को पता चला कि भीषण गर्मी के बावजूद मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए ठंडे पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में लोगों को बाहर से ठंडा पानी खरीदना पड़ रहा है।

इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया।वहीं अस्पताल में बाहर से दवाइयां लिखे जाने का मामला भी डीएम के सामने आया। एक मरीज ने शिकायत करते हुए बताया कि अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। कई स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्था देख डीएम ने सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

जन औषधि केंद्र पर भी डीएम ने दवाओं का स्टॉक बेहद कम पाया। इस पर उन्होंने दवा स्टॉक की जांच कराने और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के आदेश दिए।डीएम के निरीक्षण से मेडिकल कॉलेज प्रशासन और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें कॉकरोच जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सतपाल राणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें