बेमेतरा की प्रिया वर्मा बनीं मिस सेंट्रल इंडिया रनरअप 2025 सीजन 1

बेमेतरा की प्रिया वर्मा बनीं मिस सेंट्रल इंडिया रनरअप 2025 सीजन 1

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की प्रिया वर्मा ने अपने हुनर और आत्मविश्वास के दम पर मिस सेंट्रल इंडिया सीजन 1 की रनरअप का खिताब अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता हाल ही में अंबिकापुर के होटल सिटी इन में आयोजित की गई थी, जिसमें मिस्टर, मिस और किड्स सेंट्रल इंडिया 2025 सीजन 1 के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन एएसडी एंड एसोसिएशन विथ बीबी फाउंडेशन के तहत किया गया, जिसकी संस्थापक अर्पिता सिंह और क्षमा बंजारे रहीं। आयोजनकर्ताओं में मनोज सोनी और आयुष गुप्ता शामिल थे।

प्रतियोगिता की जूरी में उमा कुशवाहा, सुजाता पटेल, किरण रात्रे और विष्णु कुजुर शामिल रहे, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में टीवी जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और कलर्स टीवी की ‘डोरी’ फेम सोनी सिंह बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल रहीं, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।

प्रिया वर्मा की इस उपलब्धि से उनके परिवार, क्षेत्र और राज्य में खुशी की लहर है। उन्होंने मंच पर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें मेरठ में चीनी कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें