थाना दिवस में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

थाना दिवस में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। आज दिनांक 13 जून 2026 को थाना दिवस के अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज ने प्रभारी निरीक्षक थाना अन्तू श्री अभिषेक कुमार सिरोही के साथ थाना अन्तू पहुंचकर फरियादियों की शिकायतों को सुना।इस दौरान अधिकारियों ने जनसमस्याओं का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थाना दिवस में आए मामलों के समाधान को प्राथमिकता देने तथा प्रत्येक प्रकरण में विधिसम्मत कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर प्रभावी समाधान कर जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना है। जनपद पुलिस द्वारा थाना दिवस के माध्यम से लोगों की शिकायतों के निस्तारण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर एटा में प्रेस वार्ता, प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूत ने गिनाईं विकास और सुशासन की उपलब्धियां

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें