अनूपशहर — नगर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया,उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने ध्वजारोहण किया
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर
अनूपशहर — नगर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समस्त सरकारी अर्ध सरकारी शिक्षण संस्थानोंं तथा सामाजिक सस्थाओं की ईमारतों पर ध्वजारोहण किया गया तथा स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार सहित तहसील के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को निष्ठा ईमानदारी एवं भारतीय संविधान व कानून का पालन करने हेतु शपथ दिलायी। इस अवसर पर समस्त पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बस स्टैंड के इंचार्ज मनोज कुमार गोला ने ध्वजारोहण किया। जेपी विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो0 राजीव सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। डीपीबीएस स्नातकोत्तर महाविधालय में प्राचार्य प्रो0 गिरीश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा एनसीसी अधिकारी कै0 यजुवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एनसीसी परेड की सलामी ली। समस्त प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद में पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने ध्वजारोहण किया। पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने समस्त कर्मियों के साथ शहीद स्मारक पार्क तथा अम्बेडकर पार्क जाकर पुष्पमालाएं अर्पित करते हुए नमन किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी संजय यादव भरत शर्मा राजकिशोर ज्ञानेंद्र कुमार सहित समस्त पालिका कर्मी सभासदों सहित सीपी सिंह मनोज गोल्डी अफजल गाजी अरशद गाजी डा0 मुकेश गुप्ता हबीब कुरैशी आदि उपस्थित रहे। एलडीएवी इन्टर कालेज में प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने ध्वजारोहण में किया। प्रबंधक संजय अग्रवाल ने एनसीसी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में एनसीसी परेड की सलामी ली। विद्यालय के छात्र छत्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए संचालन अखंड प्रताप सिंह ने किया। जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस में प्रधानाचार्य नीना चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अजय गर्ग, सुनील कुमार गुप्ता, राजीव अग्रवाल सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। जेपी विद्या मंदिर विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने ध्वजारोहण किया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पीएसपीए विधा मन्दिर में प्रबंधक धीरज सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या पी बाला ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। जीडीएवी कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुषमा वर्मा तथा प्रबंधक डा0 के पी सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। विधालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।मंच संचालन प्रीति सक्सेना ने किया। इस अवसर पर डा0 मुकेश गुप्ता, राजकुमार जिन्दल, विजय अग्रवाल, अन्नू भट्टा वाले, संध्या अग्रवाल, नवीन कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डा0 प्रमोद कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर समस्त स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में डा0 अर्पणा सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट सुरेन्द्र वर्मा, शिवम कुमार उपस्थित रहे। श्रीकांति प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संजीव गुप्ता ब्रजेश नांगल सहित समस्त शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। श्रीकान्ति प्रकाश विधा मंदिर में प्रबंधक अभय गर्ग ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य व्यक्ति व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय में पूर्व पालिका अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संजू शर्मा, दुष्यंत शर्मा सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।गांव तौली के प्राथमिक विद्यालय में प्रधान मधुकर त्यागी ने ध्वजारोहण किया। गांव गरहरा में सत्येंद्र सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर शहीद धर्मेंद्र सिंह की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित किए। गांव रोरा के प्राथमिक विद्यालय में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव में ध्वजारोहण किया। डीसेन्ट पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य योगेश कुमार युगल ने एसडीपीडी स्कूल में प्रबंधक गीता शर्मा तथा सचिव अंकुर शर्मा ने परदादा परदादी इन्टर कालेज में प्रधानाचार्य के के शर्मा ने सनरेज स्कूल में प्रबंधक पुनीत जैन ने वीपीएस स्कूल में प्रबंधक उमेश पंडित ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झण्डे को सलामी दी व शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।












