संभल : रीलबाज महक और परी को कोर्ट से मिली जमानत, सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने का था आरोप
संभल (असमोली)।सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार की गईं रीलबाज महक और परी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। इनके साथ अन्य आरोपियों को भी न्यायालय ने राहत दी है।
बताया गया कि असमोली थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो वायरल करने को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने महक, परी समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को जमानत दे दी गई। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर लगातार विवाद बढ़ रहे हैं।
पुलिस ने दी चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने वालों को चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति अश्लील या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें जैथरा में बालश्रम के खिलाफ चला संयुक्त अभियान, दो बच्चे रेस्क्यू, दुकानदारों पर कार्रवाई












