मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या, ज़हरीले साँप से रची खौफनाक साजिश
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने ऐसा तरीका अपनाया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया—पति को ज़हरीले साँप से कटवाकर हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई।
जांच के दौरान पुलिस को इस साजिश का खुलासा हुआ कि महिला और उसका प्रेमी राजकुमार ने एक सपेरे से ज़हरीला साँप किराए पर लिया था। सपेरे कृष्णा के बयान ने इस पूरे मामले में चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं।
सपेरे कृष्णा ने बताया:
“मैं साँप पकड़ता हूँ और उन्हें जंगल में छोड़ देता हूँ। एक दिन राजकुमार नाम का शख्स मेरे पास आया और कुछ समय के लिए साँप मांगा। उसने कहा कि उसे जागरण में इस्तेमाल करना है और बाद में लौटा देगा। इसके बदले उसने मुझे 1000 रुपये दिए। मुझे असली मंशा की जानकारी नहीं थी।”
अब पुलिस इस हत्या में शामिल तीनों—महिला, उसका प्रेमी और सपेरे—की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की पुष्टि हुई है और जल्द ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें Prayagraj:थाने में वकील की पिटाई करने वाला दरोगा सस्पेंड












