साहू समाज ने दिखाई संगठनात्मक ताकत, समानांतर संगठन से जुड़े दर्जनों सदस्यों की सदस्यता समाप्त
विशाल बैठक में समाज की एकजुटता पर जोर, अनुशासन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई का सर्वसम्मत निर्णय
नवमनोनीत पदाधिकारियों व समाजसेवियों का हुआ सम्मान, परिवार संस्कार अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू
बेमेतरा। जिला साहू संघ बेमेतरा ने समाज की एकता और संगठनात्मक अनुशासन को बनाए रखने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए समानांतर संगठन संचालित करने वाले दर्जनों सदस्यों को समाज से बाहर का रास्ता दिखा दिया। स्थानीय साहू सदन में जिला अध्यक्ष नारद साहू की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह, परिवार संस्कार कार्यशाला एवं जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, संरक्षक मंडल, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। बैठक में समाज की एकजुटता बनाए रखने, अनुशासन को सर्वोपरि रखने और समाज विरोधी गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई करने का स्पष्ट संदेश दिया गया। जिला साहू संघ ने स्पष्ट किया कि समानांतर संगठन से जुड़े लगभग 20 लोग पूर्व में लिखित आवेदन देकर संगठन की मुख्यधारा में लौट चुके हैं। ऐसे सदस्यों की सदस्यता समाप्त नहीं की गई है और उन्हें समाज के नियमित सदस्य के रूप में स्वीकार किया गया है। कार्यक्रम में जिले से जुड़े छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इनमें रीना देवी साहू, हनुमत साहू, देवसिंह साहू, केशव साहू, प्रवीण साहू, जितेंद्र साहू तथा मोतीलाल साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया।
समाज को बांटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा समानांतर संगठन बनाकर समाज में भ्रम की स्थिति पैदा करने और संगठन की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। इस पर समाज के वरिष्ठजनों ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि समाज किसी भी कीमत पर विभाजन कारी गतिविधियों को स्वीकार नहीं करेगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऐसे लोगों की प्राथमिक एवं आजीवन सदस्यता समाप्त कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से अलग किया जाए। साथ ही सभी तहसील अध्यक्षों और क्षेत्रीय इकाइयों को निर्देश जारी किए गए कि निष्कासित सदस्यों को समाज के किसी भी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाएगा तथा उन्हें किसी भी सामाजिक दायित्व में शामिल नहीं किया जाएगा।
परिवार संस्कार अभियान को गांव-गांव तक ले जाने का संकल्प
बैठक में जिला अध्यक्ष नारद साहू, उपाध्यक्ष रेखराम साहू एवं श्रीमती नूतन साहू, संगठन सचिव माधोराम साहू एवं तारकेश्वरी साहू, महासचिव देवेंद्र साहू बेनुराम साहू तथा कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू ने परिवार संस्कार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार अगस्त माह में जिला एवं तहसील स्तर तथा सितंबर में सभी परिक्षेत्रों और गांवों में परिवार संस्कार कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।
नवमनोनीत पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
बैठक में जिला साहू संघ की नवगठित कार्यकारिणी का भी सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष नारद साहू ने आई.टी. सेल प्रकोष्ठ प्रदेश मीडिया प्रभारी ताम्रध्वज साहू आई.टी. सेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयुक्त सचिव योगिता साहू संरक्षक पंचराम साहू, रामकुमार साहू, सलाहकार मंडल के डॉ. मिलाप साहू, नारायण साहू, रामसेवक साहू, चोवाराम साहू, सेवाराम साहू, कार्यकारी अध्यक्ष गौकरण साहू, हरीश साहू, पंच राम साहू धनौरा,भीखम साहू, छेदीलाल साहू, दुकलहाराम साहू, डोशन साहू, उपाध्यक्ष दुर्गेश्वरी साहू, गोपाल साहू, छोटेलाल साहू, ओंकार साहू, संगठन सचिव बुलाक साहू, उमेश्वरी साहू, बोधन साहू, पंचू साहू, प्रचार सचिव संतोष साहू, ज्योति साहू, चित्रसेन साहू, भुनेश्वर साहू, संयुक्त सचिव कमल साहू, लाला साहू, मेहत्तर साहू, शिव साहू सहित विभिन्न प्रकोष्ठों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।
विशिष्ट जनप्रतिनिधियों को बनाया सम्मानित सदस्य
महासचिव बेनूराम साहू,देवेंद्र साहू ने बताए अनुसार समाज ने पूर्व गृह मंत्री एवं सांसद ताम्रध्वज साहू, विधायक दीपेश साहू, विधायक ईश्वर साहू,दीपक ताराचंद साहू,थानेश्वर साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू ,ललिता साहू, कविता साहू, सुनीता साहू, टी आर साहू सहित समाज के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित सदस्य के रूप में मनोनीत किया।
संगठन की एकता सर्वोपरि
बैठक के अंत में समाज के सभी पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में संगठन की एकता, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जिला साहू संघ समाज हित में आगे भी इसी तरह निष्पक्ष और दृढ़ निर्णय लेता रहेगा तथा समाज को संगठित और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
इन सदस्यों को समाज से किया गया बेदखल
जिला साहू संघ बेमेतरा की कार्यकारिणी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशों के अनुरूप समानांतर संगठन से जुड़े निम्न सदस्यों की प्राथमिक एवं आजीवन सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया। समाज ने स्पष्ट किया कि इन व्यक्तियों को भविष्य में समाज के किसी भी आधिकारिक कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाएगा और न ही उन्हें अतिथि अथवा प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया जाएगा।
सदस्यता समाप्त किए गए प्रमुख सदस्य में गेंदराम साहू (पूर्व जिला अध्यक्ष, श्यामपुर कांपा) शत्रुघ्न साहू बेमेतरा,
सुरेश साहू (बोड़) मनमोहन साहू (हरदास) उमाशंकर साहू (डोंगीतराई), गंगाराम साहू (लालपुर) चंद्रशेखर साहू (बोरतरा) अंतराम साहू (बरगा) प्रमोद साहू (किरीतपुर)
टिकेराम साहू (रौद्रा) तखतराम साहू (बरगा) श्यामलाल साहू (भेड़नी) गुहाराम साहू (भेंडरवानी) मुकेश कुमार साहू बेमेतरा
सुषमा साहू बेमेतरा,अनीता साहू (बेमेतरा) आनंद प्रकाश साहू ,अशोक साहू (सोंचिरैया) नंदकुमार साहू (जेवरा-एन)
लच्छीराम साहू (भरदा) गिरधर साहू (श्यामपुर कांपा) गंगाधर साहू (श्यामपुर कांपा) नेतराम साहू (सोंचिरैया) धनीराम साहू (सेमरिया) करण साहू (घोटवानी) बलदाऊ साहू (परसबोड़) हेमराम साहू (सेमरिया) राजकुमार साहू है ।












