समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav का इटावा दौरा शनिवार को चर्चा का विषय बना रहा।
संवाददाता रोहित कुमार
अपने दौरे के दौरान उन्होंने सादगी दिखाते हुए क्षेत्र के एक बुजुर्ग के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और गुझिया खाई।
बताया जा रहा है कि Akhilesh Yadav अचानक अपने काफिले को रुकवाकर पुराने परिचित बुजुर्ग के घर पहुंच गए। उनके घर पहुंचने की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और होली की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों ने भी उनके इस सरल व्यवहार की सराहना की। अचानक हुए इस दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में दिनभर चर्चा होती रही। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।












