सम्पूर्ण समाधान दिवस: एसपी दीपक भूकर ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस: एसपी दीपक भूकर ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। तहसील सदर सभागार में शनिवार को आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की गई। कई मामलों में आवश्यक निर्देश जारी किए गए, जबकि जटिल प्रकरणों में संयुक्त रूप से स्थलीय जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर भी प्रभावी रूप से दिखाई देना चाहिए।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों का विधिसम्मत एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया और चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा सहित राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें रानीगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, ASP/CO प्रशान्त राज ने सुनीं जनसमस्याएं

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है