लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज आयोजित छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति अंतरण कार्यक्रम बिना किसी भेदभाव के सभी को सुविधा मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी। 9 साल से प्रयास जारि है
संवाददाता पवन सूर्यवंशी लखनऊ

लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज आयोजित छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति अंतरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रक्रिया के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए प्रदेश के 18,78,726 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹944.55 करोड़ की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति राशि का अंतरण किया। पैसे की कमी नहीं है… हर उस छात्र को स्कॉलरशिप का लाभ मिलना चाहिए, जो इसके लिए पात्रता रखता है। सरकार ने इस सुविधा का लाभ प्रदेश के अंदर सभी लोगों को बिना भेदभाव के देना प्रारंभ किया है।
— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज से जुड़े छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में आज ₹944 करोड़ 55 लाख की छात्रवृत्ति राशि इस वर्ष डीबीटी के माध्यम से सीधे अंतरण की गई है। यानी नीयत साफ हो और नीति स्पष्ट हो तो भ्रष्टाचार रूपी दानव को नियंत्रित किया जा सकता है।
— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
नीयत साफ हो और नीति स्पष्ट हो, तो भ्रष्टाचार रूपी दानव को नियंत्रित किया जा सकता है। आप सोचिए…आज से नौ वर्ष पहले अध्ययन कर रहा छात्र भ्रष्टाचार के कारण छात्रवृत्ति से वंचित रह जाता था, क्योंकि उस समय सरकार की नीयत साफ नहीं थी और अपने-पराए का भेद किया जाता था












