घर में घुसकर दंपति की निर्मम हत्या, लूटपाट से फैली सनसनी

घर में घुसकर दंपति की निर्मम हत्या, लूटपाट से फैली सनसनी

संवाददाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी जिले में रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। डबल बॉर्डर से देहला मैनपुरी क्षेत्र में बदमाशों ने एक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद घर में लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम फूलापुर में रहने वाले दंपति रात के समय अपने घर में अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और दोनों के सिर में सटाकर गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हत्या के बाद बदमाशों ने पूरे घर को खंगाल डाला। अलमारी और बक्सों का सामान बिखरा पड़ा मिला, जबकि घर में रखी नगदी और जेवरात चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार करीब एक माह पूर्व भी इसी घर में चोरी का प्रयास किया गया था, जिससे यह मामला पहले से रैकी किए जाने की ओर इशारा कर रहा है।

दंपति के परिवार पर इस वारदात ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक आगामी 18 फरवरी को दंपति के छोटे बेटे की शादी होनी थी, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। शादी से पहले इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास, क्षेत्राधिकारी अजय चौहान सहित स्थानीय थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर लूट ही हत्या का कारण बनी या इसके पीछे कोई और साजिश है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

इस सनसनीखेज हत्याकांड ने मैनपुरी में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें लखनऊ हाईकोर्ट में बार काउंसिल चुनाव स्थगित

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए