अलीगढ़ में हैरान कर देने वाली घटना: तमंचे के बल पर पत्नी ने पति को चारपाई से बांधा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
मंडल संवाददाता अमित चौहान
जनपद अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तमंचे से लैस पत्नी ने अपने ही पति को चारपाई से बांधकर बंधक बना लिया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वीडियो वायरल होने की सूचना मिलते ही युवक की मां और गांव के कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों की मदद से युवक को चारपाई से खोलकर मुक्त कराया गया। चारपाई से बंधे युवक की मां ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मां का कहना है कि बहू आए दिन विवाद करती है और जान से मारने की धमकी भी देती है। इस बार उसने हद पार करते हुए तमंचा दिखाकर बेटे को बांध दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और लोग घरेलू विवाद के इस खतरनाक रूप को लेकर स्तब्ध हैं।












