बुलट मोटरसाइकिलों में मोडिफाइड साइलेंसर एवं वाहनों में प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।डॉ0 सिया राम वर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), गाजियाबाद के नेतृत्व में

बुलट मोटरसाइकिलों में मोडिफाइड साइलेंसर एवं वाहनों में प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।डॉ0 सिया राम वर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), गाजियाबाद के नेतृत्व में

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

बुलट मोटरसाइकिलों में मोडिफाइड साइलेंसर एवं वाहनों में प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। डॉ0 सिया राम वर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), गाजियाबाद के नेतृत्व में सम्भाग गाजियाबाद के जनपदों में ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से दिनांक 07.05.2026 से 13.05.2026 तक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान बुलट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से लगाये गये मोडिफाइड साइलेंसर तथा विभिन्न वाहनों में प्रयुक्त प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध सघन प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। उक्त अभियान के अन्तर्गत प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 79 मोडिफाइड साइलेंसर एवं 133 प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालान/बन्द की कार्यवाही करते हुए प्रशमन शुल्क रू0 25.15 लाख आरोपित किया गया। कई वाहनों से मौके पर ही मोडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न उतरवाये गये। डॉ0 सिया राम वर्मा ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न केवल मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि इससे ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न होकर आमजन, विद्यार्थियों, वृद्धजनों एवं अस्पतालों के आसपास रहने वाले लोगों को अत्यधिक परेशानी होती है। ऐसे उपकरण सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक शान्ति के लिए भी हानिकारक हैं। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे अपने वाहनों में मानक अनुरूप साइलेंसर एवं हॉर्न का ही प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें। भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियान निरन्तर चलाये जाते रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।(डाॅ0 सिया राम वर्मा)सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), गाजियाबाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें