राजनगर एक्सटेंशन में आधारभूत संरचना विकास को गति, सड़क, नाला एवं सीवर निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी।GDA गाजियाबाद उपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल।

राजनगर एक्सटेंशन में आधारभूत संरचना विकास को गति, सड़क, नाला एवं सीवर निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी।GDA गाजियाबाद उपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में सुनियोजित एवं व्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न आधारभूत संरचना संबंधी कार्य तीव्र गति से कराए जा रहे हैं। क्षेत्र में सड़क, नाला एवं सीवर लाइन के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा एवं सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था उपलब्ध हो सके। दिनांक 11.02.2026 तक की प्रगति के अनुसार, खसरा संख्या 96 एवं 97, नंदग्राम स्थित नवसृजित भूखण्डों के विकास कार्य के अंतर्गत भूखण्डों के समक्ष नाला निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य के पूर्ण होने से वर्षा जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा तथा क्षेत्र में जलभराव की स्थिति समाप्त होगी। इसी क्रम में नूरनगर क्षेत्र में 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस मार्ग पर नाला एवं सीवर लाइन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा वर्तमान में मिट्टी भराई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्रवासियों को सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सुविधा प्राप्त होगी। सिकरोड़ के निकट 45 मीटर चौड़ी प्रस्तावित सड़क के निर्माण कार्य के अंतर्गत 500 मीटर लंबाई में सीवर लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही मेनहोल एवं नाला निर्माण का कार्य प्रगति पर है। यह मार्ग भविष्य में क्षेत्र की प्रमुख संपर्क सड़क के रूप में विकसित होगा, जिससे यातायात दबाव में कमी आएगी। इसके अतिरिक्त, भट्टा नंबर-5 तक 30 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण के साथ-साथ अविवादित भूमि पर नाला निर्माण का कार्य निरंतर प्रगति पर है। यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा आसपास के क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। नूरनगर में 18 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण कार्य के अंतर्गत नाला निर्माण एवं सड़क पर मिट्टी भराई का कार्य निरंतर जारी है। इन कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। वहीं, श्रीराम हाईट्स के समक्ष 380 मीटर लंबाई में 45 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ दिनांक 10.02.2026 को किया गया है। वर्तमान में मिट्टी भराई एवं नाला निर्माण हेतु खुदाई का कार्य प्रगति पर है। यह मार्ग राजनगर एक्सटेंशन की आंतरिक संपर्क व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा इन सभी कार्यों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्राधिकरण का उद्देश्य है कि राजनगर एक्सटेंशन को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए, जहाँ नागरिकों को उच्चस्तरीय आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध हों। प्राधिकरण क्षेत्र के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए सतत प्रयासरत है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया