साइबर जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.03.2026 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जलेशरगंज, लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना प्रतापगढ़ के प्रभारी निरीक्षक श्री दिवाकर सिंह, उप निरीक्षक मोहम्मद अजहर खान, मुख्य आरक्षी नीरज यादव एवं आरक्षी पंकज पाल द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP शेयर करने के नुकसान, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, फर्जी लोन ऐप, KYC अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने तथा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने, अंजान लिंक पर क्लिक न करने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। विद्यालय प्रशासन द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें