विषय शनिवार को शिवाजी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाअभ्यास में ध्वजारोहण किया और गणतंत्र दिवस फाईनल रिहर्सल कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त डॉ वीरेंद्र दहिया।

विषय शनिवार को शिवाजी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाअभ्यास में ध्वजारोहण किया और गणतंत्र दिवस फाईनल रिहर्सल कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त डॉ वीरेंद्र दहिया।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

पानीपत, 24 जनवरी। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शनिवार को शिवाजी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाअभ्यास में ध्वजारोहण किया और गणतंत्र दिवस फाईनल रिहर्सल कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इससे पूर्व में उन्होंने जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। शिवाजी स्टेडियम में आयोजित फाईनल रिहर्सल में निरीक्षण के बाद डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह में प्रात: ठीक 10 बजे समारोह के मुख्यातिथि विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ध्वजारोहण करेंगे। हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस समारोह ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय छठा बिखेरता नजर आना चाहिए। जिला के सभी अधिकारी, अध्यापक और छात्र-छात्राएं कडी मेहनत करके इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें और सरकार द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों की अनुपालना भी करें।मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस पुरूष एवं महिला टुकड़ी, होम गार्ड, एन.सी.सी. गल्र्ज, एनएसएस, स्काऊट लडक़े एवं लडकियों की टुकड़ी, रेडक्रॉस व हिन्दुस्तान स्काउटस की टुकडिय़ां भी मंच के आगे से मार्च पास्ट करते हुए गुजरेगी। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विकासात्मक झांकियां भी भाग लेंगी। परेड कमाण्डर आईपीएस हर्षित गोयल रहेंगे। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की वें पूरे शहर की सफाई के साथ-साथ मैदान की सफाई, समारोह स्थल पर झंडे इत्यादि भी लगवाएं। स्टेडियम की ओर मुडऩे वाले रामलाल चौंक पर भी एक तोरण द्वार बनाया जाएगा, यातायात व सुरक्षा व्यवस्था खासकर छात्राओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की व्यवस्था भी पुलिस की रहेगी। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि जहंा भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है वहीं गणतंत्र दिवस हमारा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व भी है इसलिए प्रबन्ध करने वाले सभी सम्बन्धित अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करें।

इस मौके पर एसपी भूपेन्द्र सिंह, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, पानीपत एसडीएम मनदीप कुमार, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा के अलावा जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें