माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दिनांक 09जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक संचालित हुआ।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
समग्र शिक्षा माध्यमिक, राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के आदेश के अनुपालन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), हापुड़ गाजियाबाद में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दिनांक 09जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक संचालित हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य सामाजिक विज्ञान शिक्षण की नवीन पद्धतियों, कौशल विकास, मूल्यांकन की आधुनिक विधियों तथा कक्षा-कक्ष में शिक्षण–अधिगम की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर (विषय विशेषज्ञों के रूप में श्री श्याम नारायण यादव, नीति शर्मा, रेनू वर्मा एवं निशा रानी) द्वारा पठन कौशल (Reading Skills), लेखन कौशल (Writing Skills), संप्रेषण कौशल (Communication Skills), शिक्षण योजना (Lesson Plan), Teacher’s Guide, सामाजिक विज्ञान मूल्यांकन एवं आधुनिक शिक्षण तकनीकों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी, व्यावहारिक तथा कक्षा-शिक्षण में सीधे लागू करने योग्य बताया। कार्यक्रम का संचालन डायट प्राचार्य एवं प्रशिक्षक मण्डल द्वारा किया गया। समापन सत्र में वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती रेशम मैडम द्वारा प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उन्होंने प्रशिक्षण में सक्रिय सहयोग हेतु विषय विशेषज्ञों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन दल की सराहना की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का
मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर सामाजिक विज्ञान विषय के परिणामों एवं भाषा दक्षता में गुणात्मक सुधार लाना है।












