मथुरा-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

मथुरा-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

संवाददाता – अश्वनी कुमार. मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राया कट से पहले एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सरकारी एंबुलेंस से हाथरस जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मथुरा जनपद के राया कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरहना निवासी 28 वर्षीय गोविंद पुत्र हरिशंकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोविंद सुबह मथुरा से अपने गांव बिरहना लौट रहा था। इसी दौरान मथुरा-बरेली हाईवे पर राया कट से पहले अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल गोविंद को तुरंत सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक गोविंद खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में अन्य सदस्यों के साथ एक छोटा बच्चा भी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें सटरिंग खोलते समय भरभराकर गिरा मकान का लेंटर, 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित